सोचना साहिब।।।
जरूरी नही कि हर बात पे वाह वाह मिले,
जैसी हो चाह, वैसी ही कोई राह मिले।।
उम्मीदों पे रखना काबू तुम ऐ साहिब,
जिसने की उम्मीद उसे बस आह मिले।।
ज़िन्दगी है प्लास्टिक का चप्पल नहीं,
कि टूट जाये तो जोड़ने को लाह मिले।
रुक जाना तो नाम नहीं ज़िन्दगी का,
रहो चलते, जाने कहाँ आरामगाह मिले।
हर दरिया है पार करना खुद ही तुमको,
क्या पता कश्ती का न कोई मल्लाह मिले।
अनुभवों में हैं छुपे पुस्तक कईं, पढ़ लेना,
क्या खबर, दोराहे पर न कोई सलाह मिले।
हम तो बंजारे साहिब, गा लिख जाएंगे,
जहां भी दो ताली और दो वाह मिले।।
©रजनीश "स्वछंद"
