माँ शारदे स्तुति।।सरस्वती वंदना।।
नमामि मात शारदे, विनीत भक्त भारती।
प्रकाशमान ज्ञान हो, करूँ सदा मैं आरती।
समाज मात देख तू, अज्ञानता न घोर हो।
जलें न ज्ञान पुस्तकें, न व्यर्थ ज्ञान भोर हो।,
महत्व ज्ञान दो बता, अबोध बाल पूछता।
अज्ञान ज्ञान भेद क्या, मनुष्य आज जूझता।
अनेक एक हो रहें, अमीर क्या फकीर क्या।
पहाड़ तोड़ भी चले, अभेद्य ये लकीर क्या।
धरा निहाल ज्ञान से, अटूट याचना रही।
अधीर धीर हो चलें, मनुष्य कामना रही।
अशांत संत झोपड़ी, विराज आ सरस्वती।
न सत्य मान भंग हो, विराट मान हो सती।
प्रवाह ज्ञान जो रहा, कुरीतियाँ न सभ्यता।
समाज अंधकूप है, जहाँ न ज्ञान लभ्यता।
सुनो महान ज्ञान है, तपी न बाट जोहता।
शरीर आत्म शुद्ध ले, कभी खड़ा न सोचता।
तिलिस्म टूटने लगे, नया बिहान आ चले,
ममत्व मातृ की कथा, सुनो बखानता चले।
कुकृत्य दोष तू मिटा, धरा पधार ज्ञान दे।
पखार पाँव पूजते, करें प्रणाम शारदे।।
©रजनीश "स्वछन्द"
