सपने हैं तो ज़िंदा हूँ।।
व्यग्र हूँ, विचलित नही, सपने नए बुनता हूँ मैं।
ठौर की लालसा, तिनका तिनका चुनता हूँ मैं।
खुद का लाश कंधों पे लिए, था मैं चल रहा,
लगा सकूँ ठिकाने इसे, हर दर रूकता हूँ मैं।
बजा सांकल, देता हूँ दस्तक जोर जोर का,
कंधे की उम्मीद बांधे, हर पहर झुकता हूँ मैं।
मेरा सच और तेरा सच, सच भी बहुरूपिया,
जितने ज़ुबां उतने सच, रुक ठहर सुनता हूँ मैं।
कर फ़ना खुद को यहां, सपनों को ज़िंदा किया,
खुद ही खुद की रूह से हर नज़र तुलता हूँ मैं।
अश्कों का दरिया उमड़ एक समंदर हो गया,
खारा रखने को इसे, बन नमक घुलता हूँ मैं।
जो है यकीं ज़िंदा हूँ मैं, शुक्र सपनो का रहा।
जब हुई आहट कोई, बन सहर खुलता हूँ मैं।।
©रजनीश "स्वछंद"
