रंग आसमानी रहा।

 

शिथिल शांत तालाब का ठहरा पानी रहा,

बेरंग होकर भी, रंग लिए आसमानी रहा।

 

विद्यालय का शोर, टीले पर मंदिर कोई,

बच्चों की मीठी हंसी, संत की वाणी रहा।

 

मनुज पशु सब एक हो, शीतल होते रहे,

भैंस बन बोरता, तो चरवाहा अज्ञानी रहा।

 

नैन मटक्के बैठ किनारे करती हैं जोड़ियां,

हर प्रेमी युगल की, अनकही कहानी रहा।

 

हल कंधों पे लिए, खेतिहर भी आ गया,

माथे को उसके चूमता, खेत का पानी रहा।

 

बन्दूक कंधे पे लिए एक सिपाही जा रहा,

राह देखे बैठ दुल्हन, नवसृजित जवानी रहा।

 

दे प्राण औरों को, मिट जाना चुभता नही,

अम्बर से बरसा था, बादल का पानी रहा।

 

©रजनीश "स्वछंद"