राजनीत, गड़बड़झाला।।

 

किसकी जुबां फिसली है देखो, किसने क्या कह डाला है,

राजनीति रही कोई नीति नहीं, ये तो बस गड़बड़झाला है।

 

धर्म सड़क पर लिए कटोरा, मज़हब भी बना भिखारी है,

आज दशा जो दिख पड़ती है, हमने ही तो सालों पाला है।

 

नारों की बस चकाचौंध है, विज्ञापन का ही तो सहारा है,

कब किसान खुशहाल रहा, कब उसके मुंह मे निवाला है।

 

सत्तर सालों की इनकी मेहनत, बोलो क्या कब बदला है,

गरीब लड़े है गरीबी से, अधिकारों पर भी जड़ा ताला है।

 

ये दौलत किसकी है बोलो और है कौन रोटियां सेंक रहा,

जरा विडंबना तो देखो, खजाने का चोर बना रखवाला है।

 

एक जयचंद कल निकला था, आज है उनकी फौज खड़ी,

किसका दोष रहा बोलो, जो सांपों को आस्तीन में पाला है।

 

मां की जय कह सकता नहीं, कहीं देशद्रोह का सहारा है,

मैं तो हाथ खड़े करता हूँ, देश को राम-रहीम ने ढाला है।

 

©रजनीश "स्वछंद"