मैं क्या, क्या मैं बनूँ।।
क्यूँ लें दर्द-ए-इश्क, हैं दर्द और भी हमे रुलाने को।
कुछ को बनाया अपना, कुछ अपनो को भुलाने को।
है हर राह मंज़र दर्द का, हर आह समंदर दर्द का,
हर राह में हर आह में, गढूं गीत कोई सुनाने को।
दिए के लौ सा जल जाऊं, बन मोम पिघल जाऊं,
रौशन रहूं बन मैं आफ़ताब अंधेरा तेरा छुपाने को।
बन जुगनु चमक जाऊं, तारों से तेज ले लूं उधार,
टिमटिमाता रहूं मैं कहीं, तुमको ही बस लुभाने को।
सहेजूँ गुलाब हो कांटा कोई, सुई हो दुख सीता रहूं,
अजन्मा बनूँ बीज मैं, खुशियां तेरी बस उगाने को।
समेटूं दुख बन मैं गठरी, खुशियों की पोटली भी बनूँ।
नोट रहूं तेरी ज़ेब का, तू निकले कहीं भुनाने को।
©रजनीश "स्वछंद"
