ख़्वाब और हक़ीक़त।।
कुछ ख़्वाब देखते है हम,
अक्सर जिसे जी नही सकते।
छलकते पैमाने भी देखे,
अफ़सोस, पर पी नही सकते।।
खुशनुमा बड़ी है ज़िन्दगी,
नज़रिए नज़रिए का फ़र्क महज़।
कुछ ज़ख्म नासूर से हैं,
बिन हंसे, हम सी नही सकते।।
है तन्हा कौन नहीं ज़माने में,
बस अंदर झांक कर देखिए।
रखिये ज़िंदा हमेशा यादों को,
बगैर जिनके, जी नही सकते।।
ज़ख्मों को सीए, आंसू पिये,
दुनिया इसके इतर और भी है।
खुशियों का जाम छलकाओ ज़रा,
सिवा अश्क क्या कुछ पी नही सकते।।
हो ज़िंदा, जिये जा रहे हो,
क्या अपनो को तुमने है खोया नही।
फिर भी है दिल ये कहता,
बिन उनके अब हम जी नहीं सकते।।
©रजनीश "स्वछंद"
