जल रहे क्यूँ आज हम।।
यूँ जल रहे क्यूँ आज हम,
सर झल रहे क्यूँ आज हम।
सूरज बने रौशन रहे,
यूँ ढल रहे क्यूँ आज हम।
कल आज सब टूटा रहा,
यूँ पल रहे क्यूँ आज हम।
क्या मौत ने मौका दिया,
निर्जल रहे क्यूँ आज हम।
नित कर जतन सारे यहाँ,
निष्फल रहे क्यूँ आज हम।
होकर जुदा निज ख़्वाब से,
चोटिल रहे क्यूँ आज हम।
अब ज़िन्दगी की हर नज़र,
यूँ खल रहे क्यूँ आज हम।
हैं होम बन देखो हवन,
यूँ डल रहे क्यूँ आज हम।
जो थे कहर बन छा रहे,
निर्बल रहे क्यूँ आज हम।
पाषाण बन थे घूमते,
यूँ गल रहे क्यूँ आज हम।
कल एक था बदला कभी,
वो कल रहे क्यूँ आज हम।
थक है कलम कहती मुझे,
अब चल रहे क्यूँ आज हम।
©रजनीश "स्वछन्द"
