एक बाला है।।
एक वो ऐसी बाला है।
दिल जपता जिसकी माला है।
क्यूँ समझाऊं, क्या समझाऊं,
दिल उसपे मिटने वाला है।
उसकी चूड़ी, उसका कंगना,
एक राग सुनाने वाला है।
नशे नशे में फर्क बड़ा है,
वो तो मेरी मधुशाला है।
हो कृष्ण ये दिल मेरा,
फिर बंसी बजाने वाला है।
मधुर तान पे दौड़ पड़ी वो,
गोपियन बीच राधिका बाला है।
मन मंदिर में वास करे वो,
रंग जाने गोरा या काला है।
नयननक्स विरले उसके,
अधरों ने गुलाब संभाला है।
कमरबन्द मन झंकृत करते,
ब्रह्मा ने ही उसको ढाला है।
अब मन काबू में कैसे रहे,
जो उसने ही डोरा डाला है।
कुछ सपने सँजोये थे दिल ने,
सच वो सारा होने वाला है।
क्यूँ शब्दों से तुम्हे जलाऊं मै,
वो प्रेमभरी एक ज्वाला है।
कागज़ पे उकरुं कितना उसको,
अब शब्द हुआ मतवाला है।
कुछ बातें अब में छुपाता हूँ,
दिल बस उससे कहने वाला है।
©रजनीश "स्वछंद"
