चांद भी अजीब है।।

 

इश्क का मारा कोई इसमें अपना मेहबूब देखता है,

कोई गरीब समझ रोटी इसमें अपनी भूख़ देखता है।

 

कोई देखता है अपनी माशूका का दुपट्टा गुलाबी,

तो कोई गेंहूँ की बाली उसकी रंगत में डूब देखता है।

 

कोई रख दिल पे हाथ, इसे निहारता है रात भर,

तो कोई दबा पेट अपना, उम्मीदों से खूब देखता है।

 

किसी को दिखता है मुस्कराता चांद प्यार लिये,

तो कोई अपलक, अपनी हालत से ऊब देखता है।

 

वासना से आतुर, ख़्वाब-ओ-ख्याल किसी का,

कोई अंतड़ियों से सटे पेट भरने का मंसूब देखता है।

 

हैं सबके देवता अलग अलग, है पूजा भी अलग।

भूखा पेट हर गोले में रोटी का बस रूप देखता है।

 

©रजनीश "स्वछंद"