भगत है बस नाम नहीं।
असली नकली का छोड़ भ्रम, देशप्रेम की आग रहे।
असली भगत बनना जो चाहो, देशहित ही याद रहे।
भगत भगत बस नाम नहीं,
एक विचार एक क्रांति है।
रुधिरों में जो बहता पानी,
युवाजोश तो एक भ्रांति है।
किस भुज जननी गर्व करे,
किन पूतों का सम्मान करें।
यौवन की कुंठित धार बहे,
क्यूँ रोती सांझ बिहान करे।
जननी को माता कहे नहीं,
टुकड़े का स्वर बुलंद करे।
अफजल को जो माने हीरो,
हाफ़ीज़ को भी सन्त कहे।
मां की जय कह सका नहीं,
मज़हब की आड़ में जीता हो।
ऐसे सन्तान हुए भगत कब,
जो अपनो का लहु भी पीता हो।
लाशों पर ना सींके रोटियां, मनुजहित की बात रहे।
असली भगत बनना जो चाहो, देशहित ही याद रहे।
समय भी बदले, युग भी बदले,
जरूरी नहीं कि बदलें हम भी।
सरहद पे गर जो हुई शहादत,
होनी चाहिये आंखें नम भी।
खुद को भगत जो कहते हो,
मातृ-दशा पे हो क्यूँ मौन खड़े।
आंखों से नीर नहीं क्यूँ बहता,
नेपथ्य में रहे क्यूँ गौण पड़े।
ये धरा तुम्हारी जननी, है माता,
क्यूँ रहा रक्तवर्ण लाल नहीं।
क्या सबूत तुम्हे दूँ वीर भगत का,
तब पूछा था किसीने सवाल नहीं।
तुम सोचो जरा विचार करो,
क्या तुमने लिया क्या तुमने दिया।
सरहद पे था वो मरता रहा,
कब विष का प्याला तुमने पिया।
ये कलंक तुम तक ही रहे, ना फिर ये तेरे बाद रहे।
असली भगत बनना जो चाहो, देशहित ही याद रहे।
©रजनीश "स्वछंद"
