अपनेआप से मैं पूछता।।
बता सुबह कैसी होगी, हर सांझ से मैं पूछता।
कल का होगा रूप क्या, हर आज से मैं पूछता।
धरती नहाई है लहू में, गोद सहमा सा हुआ,
तेरे पंजे कितने शातिर, हर बाज़ से मैं पूछता।
है बिलखती मां बहन, सिंदूर आंसुओं में धूल गया,
कितने स्वर क्रंदन के बाकी, हर साज़ से मैं पूछता।
कब्र मिट्टी भर रहा, धधक चिता भी जलती रही,
है बचा अंजाम क्या, अंतिम हर काज से मैं पूछता।
किसकी खातिर है मरा, क्या कोई अपना था नहीं,
क्यूँ होती हैं आंखे नम नही, हर लाज से मैं पूछता।
वो भाई बेटा था पति, था संसार उसका भी कोई,
तू उनपे जा कर क्यूँ गिरा, हर गाज से मैं पूछता।
हम अमानुष क्यूँ बने, हृदय द्रवित होता नही,
क्यूँ न उसपे गर्व तुझको, हर नाज़ से मैं पूछता।
जीने का मकसद है गुम, सच अस्त सूरज हुआ,
हैं तेरे कितने खेल बाकी, हर राज़ से मैं पूछता।
©रजनीश "स्वछंद"
