अभी बाकी है।।

 

पर हैं कतरे गए, उड़ने की चाहत बाकी है।

ख़ुदा भी बदले गए, अब भी इबादत बाकी है।

 

ज़ंज़ीर पड़े पैरों में, सर उम्मीद का बोझा,

पैर हैं जकड़े गए, चलने की आदत बाकी है।

 

प्रेम किया सबसे, सब अपने घर को गए,

बातें खत्म हुईं, होना दिल का आहत बाकी है।

 

ना नेता रहा, ना था मैं कोई अभिनेता ही,

इंसां आम रहा, क्यूँ उनकी सियासत बाकी है।

 

ईमां भी तौला गया, बोली भी लगती रही,

सब मैं हार गया फिर भी लियाक़त बाकी है।

 

बुज़ुर्गों का कर्ज रहा इस पीढ़ी के लालों पर,

ब्याज हुआ चुकता फिर भी लागत बाकी है।

 

भावों का दरिया हूँ बस लिखता ही जाऊंगा,

शब्दों को दूँ मैं विराम सबकी इजाज़त बाकी है।

 

©रजनीश "स्वछंद"