मैं मजदूर हूँ तुम लाख विज्ञान का उत्कर्ष ला दो , या मशीनों की फौज खड़ी करदो । मैं उस फौज का सेनापति सूर हूँ ।। मैं मजदूर हूँ ...।।   ये न समझो कि , तुम्हारे सपनों की, इमारत के बोझ तले चूर हूँ । इन्हें रोज सच करता हूँ मैं , कमबख्त रोज नए आते हैं । वो लोग जो मेरे सच्चे सपने हैं , मैं उनके सपनों का नायाब नूर हूँ ।। मैं मजदूर हूँ ...।।   तुम्हारे रोग भी, कोई कम ऐश्वर्यवादी नहीं हैं । वो क्या कहते हो तुम उन्हें , जिसमें तुम हरदम रहते हो .....(स्ट्रेस) जो तुम्हें वरदान में मिलता है ....(प्रेसर) अरे जो बड़े साब को हो गया है ...(हाइपरटेंशन)   नाम पढ़ सकूँ इतना भी नहीं पढ़ा मैं तो , खैर मुझे क्या , मुझे तो सिर्फ सच्ची थकान होती है , क्योंकि मैं अपने काम मे आनंद से भरपूर हूँ ।। मैं मजदूर हूँ ...।।   तुम सब कितने आचरणशील हो , वातानुकूलित कमरों में , चकरीदार कुर्सियों पर बैठते हो । मंहगे कपड़े पहनकर , विजयमंच पर सीधा खड़े होते हो । और कहाँ मैं , सिर्फ उस हक के लिए खड़ा होता हूँ जिसके खातिर अनहद झुक जाता हूं । मैं कितना बेशहूर हूँ ।। मैं मजदूर हूँ ...।।