यु तो ज़िन्दगी मे,
खुशियाँ पलो के कम ना थे,
मगर फिर भी कुछ ख्वाहिशो को ,
मार कर जीना ज़रूरी था।
ख्वाहिशो के टूट जाने का
गम हमे ना था,
उन ख्वाहिशो को जीने
का मौका रहकर भी,
उन पलो को ज़िन्दगी मे
ना जीना गवारा था।
फर्क गहरा पड़ कर भी
हम कुछ कर ना सके,
पिंजरे के पंछी हम
निकलकर उड़ ना सके।
वक्त का ये कहर
हम पर बहुत भाड़ी पड़ रहा था,
और वक्त से रियायत
हमे फिर भी मिल ना सका था।
- राज लक्ष्मी
