रक्षा का वादा करके
तुम बीच राह मे छोड़ गये
कुछ सवाल छोड़ कर चले गए
कुछ अधूरे जवाब छोड़कर चले गए
उलझी सी इन गुत्थी मे
मुझे उलझा कर चले गये
अपनी राहे मेरी राहो से
दुर हटाकर चले गये
अब कहा पे तुमको ढूंढ़ु मै
कहा से आवाज लगाऊ
तुम खुद को नहीं
तुम मुझे हराकर चले गये
मेरी इन खुशियो मे एक
कमी छोड़ कर चले गये।।
एक को हम ना रोक सके
तुम हमे पीठ दिखाकर चले गए
आँधी तो थी ही उठी हुई
तुम तुफान उठाकर चले गये
बेदर्द सी इस कसती मे
तुम तन्हा छोड़कर चले गये
रक्षा का वादा करके
तुम बीच राह मे छोड़ गये।
- राज लक्ष्मी
