सोचा भी है, कैसा होगा जीवन.?

अगर छिन जाए,
नदियों से पानी,
हवाओं से रवानी,
और हमसे जवानी.!!

अगर छिन जाए,
बच्चों से लड़कपन,
जवानों से अल्हडपन,
और बूढ़ों से अक्खड़पन.!!

अगर छिन जाए,
अमरबेलों से लता,
मधुमक्खियों से छत्ता,
और पेड़ों पौधों से पत्ता.!!

सोचा भी है..!???
#rasi ✍