हमने सिखा ही नही,हाथ आए मौके को गंवा देना...2
हम आसमा की उडान पर है,हो सके तो हमे हवा देना ||
अब परम्पराओ की बेरियो मे,ना जकड मुझे
मुझे बहने दे दरिया की तरह,बन्धनो मे ना पकड मुझे||
एक नयी पहचान बनानी है, मुझे छोडो नया छलावा देना
हम आसमा की उडान पर है,हो सके तो हमे हवा देना ||
हम तेरे माथे पर दाग नही,एक अनमोल ताज हो सकते है
हमे बोलने दो हम एक, सशक्त आवाज हो सकते है ||
मेरी जीने की अभीलाषा को, है ठीक नही दबा देना
हम आसमा की उडान पर है,हो सके तो हमे हवा देना ||
देख कर मेरे जज्बे को, बुलन्दी भी हमे बुलाती है
सफलता अपनी बाहो मे,समेट लेने को अकुलाती है
ऐसे मे राहो मे रोडे नही, हमे हौसला जंवा देना
हम आसमा की उडान पर है,हो सके तो हमे हवा देना ||
राजीव कुमार
