☆मुझे चाँद चाहिए ☆

==============

दिला दे मुझे दिला दे,

वह जो समस्त अंधेरे कोने को सजा दे

निराशा के भंवर में

उबलता हर शै जहाँ है

उम्मीद का दीप जला दे,

मुझे ऐसा एक चाँद चाहिए

दिला दे मुझे दिला दे।।

वह जिसकी धवल चाँदनी

अरमानों की सिमटती छाया को

गगनचुंबी शिखर बना दे

मचलकर खनक उठे जो

हँसी वह होंंठो पर सजा दे,

मुझे ऐसा एक चाँद चाहिए

दिला दे मुझे दिला दे।।

वह जो अपने शीतलता के शीत से

कुलषित उदगम को जमा दे

दफन हर खुशी जहाँ

नवजीवन जोत जला दे,

मुझे ऐसा एक चाँद चाहिए

दिला दे मुझे दिला दे।।

✍राजीव जिया कुमार

सासाराम,बिहार।

===================≈======================

सादर समर्पित।

==========================================