यह अर्पण भाव समझ लेना
सांसों का तर्पण ले लेना
जो मेरा है सब तेरा दिया
बलिदान शेष मेरा ले लेना।
यह अर्पण भाव समझ लेना।
यह अर्पण भाव समझ लेना
जीवन- श्रम मेरा स्वीकार करो
शब्द- सुमन चरण पर स्वीकार करो
रज-चंदन तेरा लगे भाल मेरे
सदा काम आऊ बस मैं तेरे
यह अर्पण भाव समझ लेना।
यह अर्पण भाव समझ लेना
नव नूतन नृत्य हम निर्माण करे
हर पथ नव चरण सोपान चढे
जो हलाहल हिस्से में पान मिला
उस गरल को सहर्ष स्वीकार लिया
यह अर्पण भाव समझ लेना
यह अर्पण भाव समझ लेना।


