एक वर्ग आदमी का डरा हुआ,
खुद को कछुए की तरह सिकोड़अपने ही खोल में चला गया
कछुए की तरह जीना चाहता है कई सौ वर्ष
दुसरी तरफ
अपने लोगों के भूख की आग से
छाती को भट्टी में तपा कर
मजबूत कर लिया है छाती
चेहरे पर चिथड़ों के रंध्रों सेसांसों को नहीं खिचता वो
पर सिर पर ईट, बालू, गारा
दिन भर ढोता है वो
सांसें उसकी उखड़ती नहींपर फिर भी महामारी के लपेटे में
सबसे ज्यादा वो ही आया है।
