साहिल पे है,नदी की तुझे फिर तलाश क्यों
तुझ में अगर हुनर है तो फ़िक्रे मआश क्यों
तोड़ा था जिसने आज वही पूछने लगा
आईना मेरे दिल का हुआ पाश पाश क्यों
सदमों को सह के हो गया पत्थर मेरा वजूद
बातों से तेरी ज़हन पे ए ख़राश क्यों
खामोश हूँ, बदन में अभी जान है बची
ज़िन्दाँ हूँ मैं तो मुझको बताते हो लाश क्यों
मुद्द्त पे मुझको देख के तुम क्यों ठिठक गए
टूटा है दिल का साज़ तो फिर इर्तआश क्यों
दिलदार शहरे दिल्ली का शायर हूँ मुब्तदी
हां मीर से अलग हैं मेरे बूदो बाश, क्यों