आदमीयत आग में जलती रही दोपहर भी शाम में ढलती रही लाख दुख थे ज़िन्दगानी में यहाँ आस लेकिन दिल में थी, पलती रही थे अंधेरों के पुजारी शहर में रौशनी हर शख़्स को खलती रही वादा कर के वो नहीं आये हैं फिर शाम अपने हाथ फिर मलती रही खुद बहुत बेहाल थी गर्मी से वो माँ मगर पंखा मुझे झलती रही हौसला 'दिलदार' मेरे पास था ज़िन्दगी काँटों पे भी चलती रही