तपिश का डर था तो शुरू में ही सोचना था,
बस एक हल्की सी फूँक से ही बुझा देते...
अब क्यूँ कोशिश करते हो इन्हें बुझाने की,
इन शोलों को जितनी हवा दो और हैं सुलगते...
मेरे अश्कों ने भी इन्हें खुल के जलने न दिया,
पर बुझा भी तो न पाये सिर्फ गहराया कुछ धुँआ...
न रोशनी ही हुई कि ज़माना वाह कह उठता,
न ख्वाब ही जले मुक्कमल कि मन हल्का रहता...
अब क्या करूँ मैं इन अधजले से शोलों का,
संभाल के रखूँ कि बहा दूँ इन्हें कँही बोलो ना...
खैर छोड़ो ये आग न तुमने लगाई थी न बुझाई,
क्या हुआ जो मेरे दर्द से आँख तेरी भी भर आयी...
डर ये नहीं अब कि ये आग और फैल जाएगी,
फिक्र ये कि बुझने में और कितना वक्त लगाएगी ?