क्या कहा तुम्हे भी अब तनहाई सताती है,
फिर होले से इक ख्वाईश सिर उठाती है...
और डाँट से अपनी इसे चुप करा देते हो,
आवाज इसकी कण्ठ मे ही रुँध जाती है...
रूह निकल के रोज रूह से लिपट जाती है,
नम आँखों से फिर शिकायतें कही जाती हैं...
तेरी खामोशियाँ अब शोर बहुत मचाती हैं,
मेरी नींद ,चैन और सुकून भी ले जाती हैं....
देह बेजान सी मेरी यँहीं पर बची रहती है ,
पर साँसे तुम्हे छूने को तुमतक पँहुच जाती हैं..
हरपल रेत सी ज़िन्दगी हाथ से जा रही है,
पर कुछ यादें वँही पर खड़ी मुस्कुरा रही हैं...!!