आसमां के माथे पे जो, छाई चंदा की लाली
धरती बोली अंबर से ये, पल जाए ना यूं खाली
तेरे माथे पे करना है, सूरज का बस एक तिलक
अंबर बोला राम के माथे, मे दिखती है वही झलक
हाथ जोड़के धरती बोली, करते हैं उनका गुणगान
जो खुद मेरे संचालक है, क्यों ना दें उनको सम्मान
भारतवर्ष की इस पावन मिट्टी, पे विश्व भी इतराए
इस धरती का मान बढ़ाने, श्री राम अयोध्या हैं आए
