मुश्किलों के समा भी, बदल जाएँगे,
हर तरफ़ रास्ते ही, नज़र आएँगे
माँ का साया पिता की, दुआ जो मिले ,
ग़म के मौसम भी पल में बदल जाएँगे
साँस लेता हूँ भगवान, है तेरा करम,
ज्योति आँखों में है, ये भी तेरा रहम
तूने सबको दिया, है तेरा शुक्रिया,
सबके दिल में पले, ज्ञान का ये धरम
ये चाहूँगा मै, तुम गवारा करो,
चलो संग मेरे, इरादा करो
देखे है बहुत दौर, शामों शहर,
तुम रहो साथ में, बस ये वादा करो
मंज़िलो की तरफ़ जो, बड़े है कदम,
है छोटे मगर, होषलो में है दम
इनकी आँखों में पलते है, सपने बड़े,
मुस्कुराहट से इनकी, मिटे अपने ग़म
(राजेश जोशी)
