आँखो से चुनकर ख़्वाब नए, सपनों के महल बनाते है
ये बच्चे है जो बाबा के, घर आँगन को महकाते है
किलकारी से शहनाई तक, मात पिता रखे अरमान
जीवन में वो मंज़िल पा ले, हो उनसे अपनी पहचान
संघर्ष हमारे जीवन के, जब तन मन को जुँझलाते है
एक तेरी मुस्कान से मेरे, रोम रोम खिल जाते है
बचपन के बादल में देखो, भरा है यादों का पानी
जाने कैसे बीत गए पल, हुई बड़ी बिटिया रानी
शांति समृद्धि और संस्कृति, मन में रहे ये सारे हर्ष
जन्मदिवस के अवसर पर, देंगे हम आशीष हर वर्ष ||
- राजेश जोशी (Dallas, Texas)
