कौन थे वो अधिकारी, या किसका था ये चयन 

हर सप्ताह मे पाँच दिन, हो काम ये रखा नियम

यूं अत्याचार हुआ है, की हो गए हम बेहाल

किया काम जो पाँच दिन, तो उड़ गए सारे बाल


दिल चाहे मेरा बचाना, यूं सब के उड़ते बाल

एक अनोखी कंपनी, मैं खोलूँगा नए साल

और देखो मेरी कंपनी, है देती ये विश्वाश

काम करो बस दो दिन, लो पाँच दिन अवकाश


मंगल के दिन होगी, एक मंगल सी शुरुवाद

सुबह सवेरे पहले, मैं सुनूँगा जन फ़रियाद

आधे दिन के काम से, जो हो जाएगा सुस्त

संग चाय के भोजन, मैं दूंगा उसको मुफ़्त

उसके बाद करेंगे, सब काम लगा के मन

पर करे काम जो ज्यादा, तो काटूँगा वेतन


बुध को होगा अपना, निर्मल साप्ताहिक अंत

काम करेंगे दोपहर, फिर होंगे सब स्वतंत्र

दूर बहुत है ऑफिस, हो जिसकी ये दुविधा

वो घर से काम करेंगे, मैं दूंगा ये सुविधा

जो चाहें शाम का भोजन, करे संग परिवार

हम उनको खर्चा देंगे, हर हफ्ते के बुधवार


फिर वीरवार से सोम तक, करेंगे सब आराम

अपने थके दिमाग को, सब देंगे पूर्ण विराम

घर पे अगर तुम्हारे, जो घरवालों ने सताया

तो ऑफिस के खर्चे पे, भेजेंगे तुमको पटाया

और बचा जो तुमको, गर थोड़ा सा भी तनाव

इटली फ़्रांस या ब्राजील, हम देंगे दूजा पड़ाव


सालों साल हमारा, जब जैसे होगा मुनाफा

वेतन की वृद्धि मे हम, फिर देंगे और इजाफा

बस इतना ही काम करो, की रहे निरोगी तन

कार्य और जीवन मे होगा, सबके ही संतुलन

अगर बॉस ने लादी तुनपे, काम की मारामार

छुट्टी लेकर घर मे बैठो, अपने पॉव पसार


जो चाहो हुमसे जुड़ना, और बने तुम्हारा मन

तो चाय पे चर्चा होगी, पहले भर दो आवेदन

निष्ठा और लगन के बल पे, हो जाएगा चयन

कर्म को अपना ईश्वर मानो, रहोगे सदा मगन

एक शक्ति है सबसे ऊपर, वो तेरा विश्वास

बाल न बांका तेरा होगा, जब तक है ये पास


- राजेश जोशी