पहाड़ो के बीच

एक छोटा सा गांव

एक पतली सी सड़क

एक छोटी सी पगडंडी

और वो पहाड़ी जल प्रवाह

उसके किनारे बैठकर

धूप लेते

दो मन

मैं और तुम

घर गाड़ी बंग्ला नहीं

सुकून चाहिये

मिल जाता हैं शंकर भी

पहाड़ो पे

मन मे अरमान

और सीने मे

जुनून चाहिये