सुनो,जज़्बा जगाओ दिल में ,
आज लोग हैं मुश्किल में,
जरूरत पर पैर पड़ने वालों,
काहें छुपे हो बिल में,
बातें बड़ी बड़ी करते हो,
आज ज़ुबान बंद क्यूं है,
उस समय तन मन धन से टूट पड़ते हो,
आज उत्साह मंद क्यूं है,
आओ आगे बढ़ो याद रहोगे,
मुसीबत में साथ दो जिंदाबाद रहोगे,
वरना चेहरा याद रहेगा ,
बेनकाब हो जाओगे विरोध भी सहोगे,
