मेरी प्यारी बिटिया पिहू
मेरी प्यारी नन्हीं बिटिया पिहू,मेरे मन को भाती है ।
पानी मांगू मैं माँ से उसके,वो खुद ही छलकाते ले आती है ।।
मेरी प्यारी बिटिया.............................................
खाने बैंठूँ जब भी मैं,जिद्द कर खुद ही नन्हें हाथों से खिलाती है ।
खाने को यदि मना करुँ मैं तो मां जैसा डाँटती और डराती है ।।
मेरी प्यारी बिटिया.............................................
नन्हें हाथों से ख्याल करे, ये अंखियाँ खुुुशीयों से भर आती हैं,
बेटी होती है क्यों खास दोस्तों ये आभास कराती है ।।
मेरी प्यारी बिटिया.............................................
मैं गद गद हो जाता हूँ जब वो पापा कहके बुलाती है ।
घर जाऊँ तो झट बैठ गोद में पापा को ही समझाती है ।।
मेरी प्यारी बिटिया.............................................
करनी होती है शैतानी तो अपने माँ को नाच नचाती है ।
करती है अदब पिता की,गलती पर आँखों में आंशु लाती है ।।
मेरी प्यारी बिटिया.............................................
ड्युटी से जब घर जाऊं तो देख मुझे खुशी-2 इठलाती है ।
पापा घर आ गये हैं ये दौड़ दौड़ सबको बतलाती है ।।
मेरी प्यारी बिटिया.............................................
बेटी होती नहीं बोझ दोस्तों ये जीवन की थाथी है ।
मात पिता के दुर्दिन में अकसर बेेटी ही गले लगाती है ।।
इसलिए मेरी प्यारी बिटिया....................................
-राजेश यादव 'काशीवासी'

