मैंने स्थापित कथाओं का 

वाचन नहीं किया

न चुनिन्दा लोगों की विरुदावली गायी 

और न उन लोगों के लिये 

गालियों के गीत लिखे 

इस तरह मैंने इतिहास में गुम हो जाने का 

पक्का इंतज़ाम कर लिया है

उसी तरह जैसे सबने मिलकर इतिहास में सच को 

दफन करने का इंतज़ाम कर लिया है