यात्रा है अनंत की

प्रारंभ शून्य से हुई

स्वयं की खोज में

साथ कोई भी नहीं


कौन हूँ मैं एक प्रश्न है

यात्रा का लक्ष्य क्या?

जब शून्य में होना विलीन

महफिलों की चाह क्या


ब्रह्म क्या पर ब्रह्म क्या

कृष्ण और शिव है क्या

ॐकार क्याँ ब्रह्मांड क्याँ

आदित्य क्या उद्दीप्त क्या


आदि क्या अनंत क्या

शून्य से ही प्रारंभ था

अनंत भी तो शून्य है

ख़ुद को शून्य करने की

यात्रा में

यूँ शोर क्या


कौन हूँ मैं ये प्रश्न है

यात्रा का लक्ष्य क्या

आदि क्या और अंत क्या

ब्रह्मांड ये अनंत क्या ?