छप छप छप छप

नोट छप रहा


घट घट घट घट

प्याले छलके

गट गट गट गट

रामू पी रहा

दौड़ो दौड़ो

साड़ी बंट रही

शीला सज रही

मीना सज रही


धक धक धक धक

दिल धड़क रहा

सटोरियों की कॉल चल रही

इन्वेस्टर का दिल बैठ रहा


ढम ढम ढम ढम

ढोल बज रहा

दंडवत प्रणाम की मुद्रा

नेता आगे आगे चल रहा


छम छम छम छम

बजते घुंघरू

कमर मटकाये नाच रही झुमरू

देखो धकम पेल चल रहा



टन टन टन टन

मंदिर की घंटी

कहीं अरदास अजान चल रहा

चुनाव की महिमा ही ऐसी

हिंदुस्तान पाकिस्तान चल रहा


बिप बिप बिप बिप

वोट पड़ रहा

लोक तंत्र का गला घोटकर

ईवीएम का खेल चल रहा


फर्र फर्र फर्र फर्र

गाड़ी उड़ती

धूल का पाउडर जनता मलती

गर्दम गर्दा झेल चल रहा


लोक तंत्र का गला घोटकर

वोट तंत्र का खेल चल रहा


चम चम चम चम

चमचों के चेहरे

कोई रोक ना कोई पहरे

गांधी के बंदर गूंगे बहरे

ऐसे ही ये देश चल रहा


छप छप छप छप

नोट छप रहा