उम्मीदों का घरौंदा
महल बन जाता है
ईंट, सीमेंट और गारे से
घरौंदा बनता है
स्नेह, प्रेम और भाईचारे से
बनेगा घरौंदा, होगा पूरा
उम्मीद अभी बाकी है
मेरी ठहरी आँखों में
रौशनी अभी बाकी है
मंजिल भी मिलेगी
ऐ गुमराह राही
बस भरोसा रख
मुझ पर नहीं, खुद पर
खुद पर नहीं, खुदा पर
तस्वीर तो आँखों में उकेर रखी है
किसी लकीर की मोहताज़ नहीं
सपने जो मैंने बुन रखे हैं दिल में
किसी साज़ या आवाज़ की मोहताज़ नहीं
तू साथ देगा साथी तो ठीक
दूर होगा तो भी कोई बात नहीं
किसी को रौशनी, किसी को अँधेरा
किसी का दिन, किसी की रात नहीं
मैं तेरे साथ बस तब तक हूँ
जब तक सांस आती जाती है
मैं खो जाऊँ कभी अगर साथी
तो भी समझना, याद आती है
