शून्य मेरे दोस्त,

मैं शून्य हूँ,

तुम भी शून्य हो जाओ।

हम जुड़कर तो शून्य,

पर घट कर भी कैसे शून्य?

कोई अगर गुणा करे,

तो भी सिफर शून्य।

पर कोई बाँटना चाहे हमें,

करना चाहे विभाजित,

अपरिभाषित।

हम एक दूसरे से अविभाज्य रहे,

सदा सदा।

शून्य में समाहित हो,

काल से परे, शाश्वत हम।

शून्य हम, शिव हम, सनातन हम।

शून्य मेरे दोस्त।