भीम क्या कमजोर थे

क्या अर्जुन मे ना था बाहुबल

युधिस्ठिर मे पराक्रम ना था

या बुद्धिहीन थे सहदेव नकुल ?


कृष्ण फिर भी चाहिये था

पाण्डु पुत्र को सारथी

उनके बिन क्या जयघोष होता

क्या उतरती आरती ?


तुम भी ना पौरुष विहीन

ना युद्ध कौशल से रहित

सैन्य अस्त्र शस्त्र लाव लस्कर

भातृ मित्र हैं सब सहित


फिर भी तुमको चाहिये

एक कुशल महारथी

जो मनोबल क्षीण हो

अपनो पर लक्ष्य साधते

युद्ध धर्म सिखलाए जो

श्री कृष्ण जैसा सारथी