शब्द गुम जाएंगे,

रचना न होगी कविता।

भाव थम जाएंगे,

मन क्षुब्ध होगा।

गीत गुंजन,

न मधुर कलरव होगा।

ऐसा ही होगा,

दूषित मन, कुलषित ह्रदय,

कंकड़-पत्थरों की कठोर दुनिया में।

खून-खराबे से त्रस्त दुनिया में,

रंग-राग, नाच-नृत्य कहाँ?

विध्वंस का तांडव होगा।

फूलों की खुशबू मर जाएगी,

पौधे कसमसाए से,

वायु दम घोटती,

मौसम बदलती दुनिया में।

और तड़पता मन, अकेला,

प्रेम-बंधुत्व विहीन,

भीड़ भरी दुनिया में,

प्रदूषित दुनिया में।

शब्द गुम जाएंगे,

रचना न होगी कविता।