नीलीम,

आप जनता के कवि हैं,

आप कभी भी छोटे नहीं होते,

आप हर सम्मान से ऊपर हैं।

आप वहाँ हैं जहाँ हर संबोधन

छोटा पड़ जाता है।


मेरे मन का सबसे प्रिय शब्द "तुम",

अंतर की निकटता का संबोधन,

तुम्हारे लिए,

प्रिय कवि नीलीम कुमार।


तुम मेरे से बहुत दूर हो,

मेरे और तुम्हारे बीच

दिल्ली और गुवाहाटी की दूरी है।

लेकिन जब मैं तुम्हारे लिखे हुए

शब्द पढ़ता हूँ,

तुम्हारी कविताओं में खुद को पाता हूँ,

मेरी आत्मा की आवाज़।


यह आग जलाएगी मशाल ,

अंधकार को रोशन करेगी

ताकि दुनिया समझ सके

असम के मन की भाषा।