थरथराते हाथों से

तुमने

डरते सहमते

थमाई थी

मुझे चाय की प्याली।

हल्के हाथों से छू गई थीं

मेरी उँगलियाँ

तुम्हारी से।

प्रथम स्पर्श था

मेरा तुमको,

याद है आज भी

वो छुई-मुई-सा लजाना तेरा।

अनमोल है

वो स्मृति,

मुस्कुराहट वो

दो दिलों के छुवन की।

उस चाय के कप की

प्लेट पर थिरकन की ।