पहचान लो
वो हाथ वो उँगलियाँ
वो पर्दे के पीछे के चेहरे
जो खींचती हैं डोरियाँ
तो नाचते हैं
हम और तुम
कठपुतलियाँ बनकर
पहचान लो
उन सौदागरों को
उन दलालो को
जो बेच आते है
देश की अस्मिता
और नाचते हैं
हम और तुम
शिव गणों की तरह
उन्हें भी पहचान लो
जिन्हें दिखते हैं
इंसानों में वोट
अमीरों के नोट
बेच देते है भारतीयता
बदले में
हम नाचने लगते है
भक्ति का चोला ओढ़कर
पहचान लो
वो सभी चेहरे
वो सभी मोहरे
जो खड़े है
असत्य के पक्ष में
आँखो पर मास्क लगाये
और बोलते हैं
धाराप्रवाह वो सारी स्क्रिप्ट
आती है लिखकर
झूठ की फैक्ट्री से
और हम नाचते है
चारण गीत सुनकर
पहचान लो
एक एक गद्दार को
नाचते नाचते ही सही
नापते रहो
गहराई उनकी नींव की
एक दिन उखाड़ फेंकेंगे
जड़ से उस कंटीले बबूल को
रोप देंगे कल्प वृक्ष
लोकतंत्र का ।
फिर नाचेंगे हम
मस्ती में झूमकर
जमकर ।
