मृत्यु


आना एक रात

बेख़ौफ़

सत्य की तरह

सीना ताने

लड़कर मुझसे

छीन ले जाने

मेरी यादे

मेरे वादे

मेरा वजूद

दिल के सबसे

महफूज कोने में

बसने वाली

वो ख़ुशबूदार साँसे

तेरे आग़ोश में आये

उससे पहले ही

दम तोड़ देंगी

मेरी साँसे

तुम आना ज़रूर

सत्य बनकर

सीना ताने