“मिल जाता है शंकर भी”
पहाड़ों के बीच
एक छोटा सा गांव
एक पतली सी सड़क
एक छोटी सी पगडंडी
और वो पहाड़ी जल प्रवाह
उसके किनारे बैठकर
धूप लेते
दो मन
मैं और तुम
घर, गाड़ी, बंगला नहीं
सुकून चाहिए
मिल जाता है शंकर भी
पहाड़ों पे
मन में अरमान
और सीने में
जुनून चाहिए
