माँ भारती पुकारती, युवा तुम बढ़े चलो

इस तरफ न उस तरफ, बस एक तरफ चले चलो।


तड़प रही, कराहती, माँ भारती पुकारती,

दंश दे रहे हैं दानव, मेरी तुम रक्षा करो।

माँ भारती पुकारती, युवा तुम बढ़े चलो।


रक्त की हर एक बूँद, कर्ज माँ के दूध का,

कर्ज ये उतार दो, शीश अपना वार दो।

माँ भारती पुकारती, युवा तुम बढ़े चलो,

इस तरफ न उस तरफ, बस एक तरफ चले चलो।


वो गोल घर है बना अड्डा जालिमों लुटेरों का,

धन पशु डकार रहे, हमारी धन संपदा।

आर हो या पार हो, तू देश को उबार दो,

माँ भारती पुकारती, तू शीश अपना वार दो।


पाट दो तू खाई अमीर और गरीबों की,

चंगुलों से मुक्त कर, खेतों को खलिहानों को।

माँ भारती पुकारती, युवा तुम बढ़े चलो,

इस तरफ न उस तरफ, बस एक तरफ चले चलो।


शांति से जनपथ पे आकर, अपना हक तू मांग ले,

आनाकानी हो जो कोई, खुद को भगत सिंह जान ले।

भ्रष्टाचारी देशद्रोही का करना है विनाश तो,

शांति को भी साथ ले और क्रांति को भी साथ ले।


साथ-साथ बढ़े चलो, माँ भारती पुकारती,

तड़प रही, कराहती, माँ भारती पुकारती।