मैं पार पाना चाहता हूँ
किस बवंडर मे हूँ घीरा
खुद से ही मैं झूञ्झता हूँ
अपने ही अस्तित्व को
अपने मे ही मैं ढूंढता हूँ
खारा समुंद्र मैं हूँ अगर
ख़रा मैं होना चाहता हूँ
स्मृतिया टटोलता हूँ
रात भर मैं जागता हूँ
खींच रखा हैं मुझे,
हैं गुरुत्वाकर्षण कौन सा
प्रश्न के उत्तर मे जगत.
हैं तू भला क्यूं मौन सा
प्रश्नवाचक सा खड़ा हूँ
जवाब जानना चाहता हूँ
स्मृतिया टटोलता हूँ
रात भर मैं जागता हूँ
किस तिलिस्म मे हूँ बंधा
मैं पार पाना चाहता हूँ
आग का दरिया भी हो
उस पार जाना चाहता हूँ
मैं पार पाना चाहता हूँ
