मैं मानवी, अब विद्रोह करूँगी
मानव,
कुत्सितता
निर्लज्जता
तेरी बर्बरता
की पराकाष्ठा
मैं मानवी
तेरी जन्मदात्री
सहधर्मिणी
तेरी भगिनी
असह्य पीड़ा
विलाप नहीं
अब विद्रोह करूँगी
मेरा उत्ताप
मेरा श्राप
भस्मीभूत न करे
कर पश्चाताप
मुझसे द्वेष नहीं
प्रेम कर,
स्नेह कर,
अन्यथा वंचित
ममत्व से
मैं करूँगी
विलाप नहीं
अब विद्रोह करूँगी
