मनमोहक अधर मंद मंद मुसुक़निया,
चलत ठुमक, बाजत मधुर पैंजनिया।
मादक सी प्रीत तोरी मोह लई मोय,
तोरे चहुँ ओर फिरूँ बनके नचनिया ।
मंदिर में जाई करे कान्हा सों अठखेलो,
माखन को भोग कहाँ, पूछे अलबेलो ।
गोदी में आवैगो करे मनुहार,
देखूँगो चिरैया, करै चिरौरी बारंबार।
दाँतन सों काटैगो, खींचेगो केस,
कंधन पै कूदैगो, नित बदले भेस।
गावैगो, बोलेगो अपनी ही बोली,
ऐसो है लाडलो मेरो, करे हँसी ठिठोली ।
नटखट कान्हा सो,ज्यूँ ब्रज में कन्हाई
लीला देख मनमोहन की मन हर्षाई
हम जैसे नंद बाबा, खिलावै जसोदा माई ,
नाचन लाग्यों मन, पीड़ा सकल भुलाई ।
