क्यों साहेब, क्या चल रहा है?


दम घुट सा रहा है,

ये क्या हो रहा है,

चिल्ल-पौ, चिल्ल-पौ,

सच छुप सा रहा है।

सवालों से इतना ख़ौफ़,

क्यों साहेब,

क्या चल रहा है?

चुनावों का मौसम है,

सच-झूठ बदज़ुबानी,

बाँसुरी नीरो बजा रहा है,

रोम जल रहा है।

मेरे मुद्दे-तेरे मसले दरकिनार,

राष्ट्रवाद - युद्धोन्माद,

मचल रहा है।

सवालों से इतना ख़ौफ़,

क्यों साहेब,

क्या चल रहा है?