नया वर्ष है, नई सृष्टि कुछ अनमोल होना चाहिए,

आलोडित इस विश्व का भूगोल होना चाहिए।


क्या भारत, क्या पाकिस्तान, क्या बांग्लादेश, श्रीलंका,

सारे विश्व को मिलकर एक देश होना चाहिए।


खड़ी हुई दीवारें जो तेरे और मेरे बीच,

उस दीवार की एक-एक ईंट बिखरनी चाहिए।


ना जाति के भेदभाव, ना धर्म के बंधन लागू हों,

मेरी एक ही जाति हो, मेरा एक ही धर्म हो।


मानवता कि चारों ओर ये विश्व घूमना चाहिए,

नया वर्ष है, नई सृष्टि कुछ अनमोल होना चाहिए।


क्यों रंगों में बाँटे रहें, सोचो तो ज़रा साथी,

खून का रंग जब एक ही है, बोलो फिर क्या रहा बाकी।


इस खून के रंग में विप्लव है, ऊर्जा है और सब ताकत है।

खून के रंग में रंग जाओ और देश बदल दो साथियों,

नया वर्ष है, नई सृष्टि कुछ अनमोल होना चाहिए,

आलोडित इस विश्व का भूगोल होना चाहिए।


क्या पाकिस्तान, क्या बांग्लादेश, क्या श्रीलंका, बर्मा, भूटान,

इस समूचे विश्व को एक देश होना चाहिए।


चाहिए कि दिल में हो सुकून इस जहान के,

चाहिए कि सुकून हो इस देश के नौजवान में,

चाहिए कि सुकून हो इस देश के किसान में।


चाहिए कि सुकून हो हर एक इंसान में,

उस सुकून की खातिर हमें कुछ काम करना चाहिए।


नया वर्ष है, नई सृष्टि कुछ अनमोल होना चाहिए,

आलोडित इस विश्व का भूगोल होना चाहिए।